उत्तर प्रदेश

UP Accident: हादसा,पिकअप ने तीन बाइकों को मारी जोरदार टक्कर

Bharti Sahu 2
31 Aug 2024 12:05 PM IST
UP Accident: हादसा,पिकअप ने तीन बाइकों को मारी जोरदार टक्कर
x
UP Accident:उत्तर प्रदेश के देवरिया में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। यहां पर एक वैन ने तीन मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। तेज रफ्तार पिकअप वाहन रॉन्ग साइड से आ रहा था। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गौरी बाजार थाना प्रभारी डीके मिश्र ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 10 बजे एक पिकअप वैन ने तीन मोटरसाइकिल को जबरदस्त टक्कर मार दी, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। मिश्र के मुताबिक, मृतकों की पहचान रत्नेश (24), राजू (28) और साहिल (17) के रूप में हुई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और डॉक्टर इनकी हालत स्थिर बता रहे हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी है।
Next Story