- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP : बालिका से 70 साल...
उत्तर प्रदेश
UP : बालिका से 70 साल के वृद्ध ने की अश्लीलता, आरोपी गिरफ्तार
Saba Naaz
1 July 2025 6:38 PM IST

x
Kanpur कानपूर : थाना पनवाड़ी के एक गांव में पशुबाड़े गई आठ वर्षीय बालिका से 70 साल के वृद्ध ने छेड़खानी करते हुए अश्लीलता कर दी। शोर शराबा मचाने पर बालिका के साथ मारपीट की।
परिजनों के पहुंचने पर आरोपी भाग निकला। पुलिस ने आरोपी पर छेड़खानी, पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओंं मेंं रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार किया है। एक गांव निवासी आठ वर्षीय बालिका सोमवार की शाम छह बजे बकरी बांधने पशुबाड़े गई थी। तभी गांव का वृद्ध करीम मंसूरी वहां पहुंचा और बालिका से छेड़खानी करने लगा।
अश्लीलता करने पर बालिका ने शोर मचाया तो धमकी देते हुए मारपीट की। आवाज सुनकर परिजन और पड़ोसी दौड़ पड़े। तब आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजन बालिका को लेकर थाने पहुंचे, जहां पीड़िता ने आपबीती सुनाई। पुलिस ने आरोपी करीम मंसूरी पर रिपोर्ट दर्ज की है।
पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह का कहना है कि मामले की जानकारी हुई है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण और बयान दर्ज कराए जा रहे हैं। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Tagsबालिकाअश्लीलतागिरफ्तारgirl childobscenityarrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





