- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP: चार ब्लॉकों की 63...
उत्तर प्रदेश
UP: चार ब्लॉकों की 63 सड़कें होंगी अब गड्ढा मुक्त, चिन्हीकरण का कार्य संपन्न
Harrison
31 July 2025 3:16 PM IST

x
Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश: मऊ में सड़कों की मरम्मत का काम जल्द शुरू होगा। लोक निर्माण विभाग ने 155 किमी तक की सड़कों पर गड्ढों को भरने की योजना बनाई है। रतनपुरा परदहां रानीपुर और मुहम्मदाबाद गोहना के 63 सड़कों की मरम्मत की जाएगी। गड्ढों के कारण लोगों को हो रही परेशानी को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।
सन के निर्देश पर सड़क के गड्ढ़ों को पैचिंग कर भरने का काम जल्द शुरू होगा। इन सड़कों को चिंहित किया जा चुका है। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड की तरफ से गड्ढ़ों को भरने की कार्य योजना तैयार की जा चुकी है। इसके लिए जल्द ही टेंडर की प्रक्रिया शुरू होगी।
प्रांतीय खंड की तरफ से रतनपुरा, परदहां, रानीपुर व मुहम्मदाबाद गोहना सहित कुल चार ब्लाकों के सड़कों के रखरखाव की जिम्मेदारी है। इन ब्लाकों की 63 सड़कें गड्ढ़ा में तब्दील हो गई र्है। इसकी कुल दूरी लगभग 155 किमी के आस-पास है। इन सड़कों के गड़ढ़ों को भरने का काम किया जाएगा। सड़क में गड्ढ़ा होने से लोगों को काफी ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी।
Next Story





