उत्तर प्रदेश

Unnao: चमरौली ग्राम में युवक ने लगाई फांसी, हालत गंभीर

Admindelhi1
27 May 2025 3:25 PM IST
Unnao: चमरौली ग्राम में युवक ने लगाई फांसी, हालत गंभीर
x

उन्नाव: अजगैन कोतवाली क्षेत्र के चमरौली ग्राम में देर शाम शिवकुमार 38 वर्ष पुत्र स्व राम प्रताप ने घर के अंदर साड़ी के फंदे से फांसी लगा ली। घटना उस समय हुई जब उसकी मां चंद्रावती जानवर बांधने बाहर गई थीं।

मां के लौटने पर जब उन्होंने अपने बेटे को फंदे पर लटका देखा, तो उनके शोर मचाने पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और फंदा काटकर शिवकुमार को नीचे उतारा। साथ ही 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई। जिसके बाद शिवकुमार को पहले नवाबगंज सीएचसी ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया।

शिवकुमार की मां चंद्रावती ने बताया कि वह उनका इकलौता बेटा है। चार साल पहले पत्नी की सर्पदंश से मौत हो गई थी, जबकि पिता राम प्रताप की पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार में केवल मां और बेटा बचे हैं।

Next Story