- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Unnao: युवक ने पत्नी...
Unnao: युवक ने पत्नी और दो बेटियों की हत्या के बाद की आत्महत्या

उन्नाव: अचलगंज थाना क्षेत्र के साहबखेड़ा गांव में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक युवक ने पहले अपनी पत्नी और दो मासूम बेटियों की हत्या कर दी, फिर खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
मृतक की पहचान अमित यादव के रूप में हुई है, जिसने अपनी पत्नी गीता (30 वर्ष) और दो बेटियों (उम्र 10 व 6 वर्ष) की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। सुबह जब अमित का भाई अजीत घर पहुंचा तो दरवाजा बंद मिला। खिड़की से झांकने पर उसने अमित को फंदे से लटका देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खोलकर जब भीतर पहुंची तो घर के अंदर का नजारा देख अधिकारी भी सन्न रह गए। अमित की पत्नी और दोनों बच्चियों के शव भी कमरे में पड़े थे। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला हत्या के बाद आत्महत्या का लग रहा है। चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
गांव में घटना के बाद मातम का माहौल है और हर कोई इस त्रासदी की वजह जानने को बेचैन है।





