उत्तर प्रदेश

Unnao: विस्फोट में घायल हुई महिला ने तोड़ा दम,परिजनों में कोहराम

Bharti Sahu 2
31 Aug 2024 11:42 AM IST
Unnao: विस्फोट में घायल हुई महिला ने तोड़ा दम,परिजनों में कोहराम
x
Unnao: बता दे गुरुवार सुबह बारासगवर थानांक्षेत्र के करनाईपुर गांव के बाहर बने एक मकान में एक के बाद एक हुए बारूदी विस्फोट से दो मंजिला इमारत देखते देखते मलबे में बदल गई थी। हादसे में मकान मालिक सुनील गौतम पुत्र स्व.नन्हे गौतम व सहयोगी महतू उर्फ सर्वेश पुत्र राजकुमार गंभीर रूप से झुलस गए थे।
वहीं सुनील की पत्नी बीना गौतम को रेस्क्यू कर मलबे से निकाला गया था। जहां से हालत गम्भीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल से कानपुर हैलेट रेफर कर दिया गया था। जहां बीना की इलाज के दौरान मौत हो गई।
कानपुर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतका के पति सुनील व आतिशबाजी में सहयोग करने वाला महतू की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। घटना के समय बीना गौतम के बेटे प्रियांशु, मयंक व पुत्री खुशी बीघापुर स्कूल पढ़ने गये थे। जिस कारण बच्चों की जान बच सकी। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है।
Next Story