उत्तर प्रदेश

Unnao: सड़क दुर्घटना में महिला की मौत, हादसे ने मचाई सनसनी

Admindelhi1
13 Feb 2026 7:08 PM IST
Unnao: सड़क दुर्घटना में महिला की मौत, हादसे ने मचाई सनसनी
x
"उन्नाव में ट्रक हादसा"

उन्नाव: यूपी के उन्नाव जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां कानपुर-लखनऊ हाइवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि पति और बच्चों के सामने मां की मौत हो गई। घटना से इलाके में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन चल रही है।

यह पूरा मामला जिले के दही थाना क्षेत्र के बाईपास ओवरब्रिज का है। जहां अरविंद बहादुर गौतम नाम का शख्स अपनी पत्नी अन्नपूर्णा और दो बच्चों के साथ बाइक में सवार होकर घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी लखनऊ बाईपास पर पहुंची सामने से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि बाइक सवार महिला की मौत हो गई। आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में परिजनों को सूचित किया गया। बाइक सवार सभी लोग किसी काम से राजधानी लखनऊ गई थी। वहां से लौटने के दौरान वे सड़क हादसे का शिकार हो गए।

Next Story