उत्तर प्रदेश

Unnao: उन्नाव पुलिस की कार्रवाई सफल, चार चोर पकड़ में आए

Admindelhi1
23 Dec 2025 11:09 AM IST
Unnao: उन्नाव पुलिस की कार्रवाई सफल, चार चोर पकड़ में आए
x

उन्नाव: जनपद में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना माखी पुलिस, स्वाट व सर्विलांस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चोरी की विभिन्न घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से शत-प्रतिशत चोरी किए गए जेवरात, मोबाइल फोन सहित करीब 20 लाख रुपये से अधिक का माल तथा एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश तथा पुलिस अधीक्षक के कुशल नेतृत्व में, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी एवं क्षेत्राधिकारी सफीपुर के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। सोमवार को थाना माखी पुलिस टीम ने स्वाट व सर्विलांस टीम के सहयोग से गंगाएक्सप्रेस-वे के अंडरपास, ग्राम चौधरीखेड़ा से चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान शांति बाबू, निखिल मौर्या, कुलदीप राठौर एवं पुनीत मौर्या के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने थाना माखी में पंजीकृत दो चोरी के मामलों के साथ-साथ थाना बेहटा मुजावर, कोतवाली सदर व थाना आसीवन में दर्ज कई चोरी की घटनाओं को स्वीकार किया।अभियुक्तों के कब्जे से बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात जैसे पायल, विछिया, झुमकी, अंगूठी, हार, मंगलसूत्र, चूड़ियां, मांगटीका, टप्स आदि बरामद किए गए हैं। इसके अतिरिक्त अभियुक्त पुनीत मौर्या के पास से थाना आसीवन में पंजीकृत एक चोरी की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल भी बरामद की गई।

पुलिस का कहना है कि बरामदगी के आधार पर चोरी के सभी मामलों का सफल अनावरण हो गया है और पीड़ितों को उनका माल वापस कराया जाएगा। चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय में पेश किया गया है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक उन्नाव द्वारा थाना माखी पुलिस टीम तथा स्वाट/सर्विलांस टीम को ₹20,000 नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर लगाम लगने की उम्मीद जताई जा रही है।

Next Story