- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Unnao: आगरा...
उत्तर प्रदेश
Unnao: आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, एक्सप्रेसवे पर कोहरे का कहर
Admindelhi1
5 Feb 2026 2:04 PM IST

x
उन्नाव: घने कोहरे के चलते आगरा एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। बेहटा मुझावर क्षेत्र के जोगीकोट के पास छोटे-बड़े वाहनों समेत करीब 10 वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में 10 लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए बांगरमऊ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूचना मिलते ही पुलिस और उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात को सुचारु कराया गया।
प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण कम दृश्यता और तेज रफ्तार बताया जा रहा है। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि कोहरे के दौरान गति नियंत्रित रखें और सुरक्षा नियमों का पालन करें।
Tagsउन्नावआगरा एक्सप्रेसवेभीषण हादसाएक्सप्रेसवेकोहरेकहरUnnaoAgra Expresswayterrible accidentexpresswayfoghavocजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





