- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Unnao: किशोरी को शादी...
उत्तर प्रदेश
Unnao: किशोरी को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, पीड़िता हुई गर्भवती
Tara Tandi
5 Sept 2024 2:35 PM IST

x
Unnao उन्नाव । सोहरामऊ थानांतर्गत एक गांव निवासी किशोरी से एक युवक ने शादी का झांसा देकर काफी समय तक दुष्कर्म किया। जिसके बाद वह गर्भवती हो गई। पांच माह का गर्भ होने पर परिजनों को इसकी जानकारी हुई।
पिता तहरीर लेकर थाने पहुंचा तो पुलिस कार्रवाई के बजाय समझौते का दबाव बनाती रही। मामले की जानकारी जब मीडिया को हुई तो पुलिस ने आरोपी पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कार्यवाही शुरू कर दी है।
बता दें कि थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवक सोहरामऊ थाने पहुंचा। उसने थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी को शादी का झांसा देकर गांव निवासी आयुष ने संबंध बनाये। जिससे बेटी पांच माह की गर्भवती हो गई। जब इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उनके पैरों तले से ज़मीन खिसक गई।
पिता शिकायत लेकर थाने पहुंचा तो पुलिस कार्रवाई के बजाय उसे समझाने लगी। मामला जब मीडिया की जानकारी में आया तो पुलिस हरकत में आई और आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की है।
TagsUnnao किशोरी शादीझांसा दुष्कर्मपीड़िता गर्भवतीUnnao teen marriedbluff rapevictim pregnantजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





