उत्तर प्रदेश

Unnao: बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत, सदमे में मां की भी मौत

Admindelhi1
28 May 2025 2:32 PM IST
Unnao: बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत, सदमे में मां की भी मौत
x

उन्नाव: अजगैन कोतवाली अंतर्गत नवाबगंज कस्बे के गांधीनगर मोहल्ले में बीती रात एक दर्दनाक और भावुक कर देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध और शोकाकुल कर दिया।

अंकित 20 वर्ष की हाईवे पर टहलते समय सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, और जैसे ही उसका शव घर पहुंचा, मां गुड्डन ने बेटे की मौत के सदमे में दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार अंकित, जो सिलाई का काम करता था, सोमवार रात टहलने के लिए निकला था।

कानपुर-लखनऊ हाईवे पर पुलिस चौकी के सामने सड़क पार करते समय *एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी । जिससे यह गंभीर रूप से घायल हो गया ।जिसके बाद उसे सीएचसी ले जाया गया, वहां से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

मंगलवार शाम 4 बजे जब एंबुलेंस शव लेकर घर पहुंची, तो मां गुड्डन की भी हृदयगति रुक गई और उन्होंने बेटे को देखकर वहीं प्राण त्याग दिए।

एक ही दिन, दो अर्थियां

अंकित अपने परिवार में सबसे छोटा था।

बड़े भाई वीरेंद्र और बहन पूजा का रो-रोकर बुरा हाल है।

मोहल्ले में एक ही दिन में दो अर्थियों की तैयारी से मातम पसरा है, हर आंख नम है।

Next Story