- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Unnao: बांग्लादेशी...
उत्तर प्रदेश
Unnao: बांग्लादेशी टप्पेबाजों के रैकेट का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार
Tara Tandi
24 Feb 2025 5:50 PM IST

x
Unnao उन्नाव । बीघापुर कोतवाली पुलिस ने स्वाट व सर्विलांस टीम के साथ भारतीय मुद्रा के बदले सऊदी अरब की करेंसी कम कीमत में देने का लालच देकर लोगों को ठगने वाले पांच लोगों को दबोचा है। पुलिस की जांच में इनके बांग्लादेशी होने के सबूत मिले हैं।
एसपी ने बताया कि जांच की जा रही है कि किस तरह इन लोगों ने फर्जी आधार कार्ड व वोटर आईडी कार्ड बनवाया है। पुलिस इनके मददगारों की पहचान में जुटी है। पकड़े गए ठगों के पास बांग्लादेश व भारत के पासपोर्ट सहित बीजा व अन्य दस्तावेज मिले हैं। जिनकी गहनता ने पड़ताल की जा रही है।
पुलिस लाइन सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में एसपी दीपक भूकर ने बताया कि बीती 21 फरवरी को मानू सोनी पुत्र बिन्दा चरन निवासी गांव पूरे चन्दू के मजरे कलही थाना सरेनी रायबरेली हाल पता नवरंग का पुरवा मेन रोड थाना लालगंज जिला रायबरेली ने बीघापुर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि दो अज्ञात लोगों ने भारतीय मुद्रा के बदले सऊदी मुद्रा रियाल देने का लालच देकर उसे 1.55 लाख रुपये के बदले कागज की गड्डी थमा दी और टप्पेबाजी कर भाग निकले थे।
पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश कर रही थी। अहम जानकारी मिलने के बाद स्वाट व सर्विलांस की टीमें लगाई गईं। सोमवार को संयुक्त टीम ने अब्दुल जलील पुत्र अब्दुल हुसैन रघुवीर बिहार कालोनी जमुना पार लोहवन मथुरा, मासूम मुल्ला पुत्र शाहद अली मुल्ला काली कतला थाना जीवन तला जिला उत्तर 24 परगना पश्चिम बंगाल, मिन्टू पुत्र सुकूर अली निवासी रघुवीर बिहार कालोनी कोदवन थाना जमुनापर मथुरा, उसकी पत्नी हमीदा व अफरोजा पत्नी खैरुल रघुवीर बिहार कालोनी जनपद मथुरा को ठगपुरवा कट के पास से गिरफ्तार किया।
जिनके पास से टप्पेबाजी 44 हजार रुपये व अन्य अपराधों से संबंधित अवैध कागज, मोबाइल फोन, सिम कार्ड, बांग्लादेशी वीजा व पासपोर्ट, नोटनुमा मोड़कर बनाया गया कागज का बंडल व बैंक ट्रांजेक्शन स्टेटमेंट आदि बरामद किया गया है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि हम लोग विदेशी मुद्रा को सस्ती दर में देने का लालच देकर लोगों को फंसाकर ठगी करते हैं।
एसपी ने बताया कि अब्दुल जलील पूरे गैंग का सरगना है और इसके सदस्य पहले भी जेल जा चुके हैं। पुलिस इनकी जमानत लेने वालों सहित अन्य मददगारों की तलाश कर रही है। साथ ही इनके द्वारा बैंक खातों में किये गए ट्रांजेक्शन वालें खातों पर भी पुलिस की नजर है। इस दौरान एएसपी उत्तरी अखिलेश सिंह सहित गिरोह को पकड़ने में शामिल एसएचओ राजपाल, स्वाट प्रभारी जयप्रकाश यादव सहित सर्विलांस प्रभारी निखिलेश कुमार आदि मौजूद रहे।
टप्पेबाजों से ये हुआ बरामद
पकड़े गए गिरोह के सदस्यों के पास 11 कीपैड व 5 अलग-अलग कंपनी के 6 सिमकार्ड मिले हैं। साथ ही उनके पास 3 पैनकार्ड सहित गिरोह के मास्टर माइंड अब्दुल जलील के अलग-अलग पते के दो आधार कार्ड सहित उसकी दिल्ली के पते का एक आईडी कार्ड मिला है। उसकी बांग्लादेश की आईडी भी बरामद हुई है। इसके अतिरिक्त वीजा, हमीदा का पासपोर्ट सहित अन्य दस्तावेज भी मिले हैं।
TagsUnnao बांग्लादेशी टप्पेबाजोंरैकेट किया भंडाफोड़पांच गिरफ्तारUnnao Bangladeshi fraudsters racket bustedfive arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





