उत्तर प्रदेश

Unnao: जिला सड़क सुरक्षा बैठक में उठाए अहम कदम

Admindelhi1
25 Dec 2025 11:38 AM IST
Unnao: जिला सड़क सुरक्षा बैठक में उठाए अहम कदम
x

उन्नाव: जिलाधिकारी गौरांग राठी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने पूर्व बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुपालन की समीक्षा कर प्राथमिकता के साथ सभी अवशेष कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिया।

डीएम ने अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को निर्देशित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे जो स्कूल और कॉलेज हैं उनके लिए बस स्टैंड चिन्हित करें और वहां पर सुरक्षा के इंतजाम करवाया जाए। निर्देशित करते हुए कहा कि जहां पर ज्यादा सड़क दुर्घटना हो रही हैं अधिशासी अभियंता पी डब्लू डी उनका सर्वे कर लें चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। कानपुर लखनऊ के बीच उचित स्थल पर बस स्टैंड के लिए स्थल का चयन कर लें स्टैंड हो जाने से दुर्घटनाओं मे कमी लाई जा सके। डीएम ने कहा कि अधिकारी नवाबगंज कट का रिविजिट कर उचित कार्यवाही करें।

सड़क सुरक्षा की बैठक को प्रभावी किया जाए,लिए गए निर्णयों पर गंभीरता से कार्यवाही किया जाए । सड़क सुरक्षा जीवन से संबंधित है इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न हो सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता समझा जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि जो स्कूलों में वाहन चल रहे हैं वह पूरे मानक के अनुसार हों जो अनफिट वाहन चल रहे हैं ऐसी स्कूलों पर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यवाही करें।

संभागीय परिवर्तन अधिकारी ऐसे वाहनों पर प्रभावी कार्यवाही करें,उनके मानकों की जांच कर अवैध पाए जाने पर कठोर कार्यवाही करें। जिलाधिकारी ने कहा सड़क सुरक्षा की जागरूकता के लिये सभी विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराएं जाए। ओवर स्पीड और सीट बेल्ट बिना हेलमेट वाहन चालकों पर अभियान चलाकर कार्यवाही किया जाए।

जागरूक करने के लिए आवश्यक जगहों पर साइनेज लगाया जाए। कहा राष्ट्रीय राजमार्ग में जंहा पर ब्लाक स्पॉट हैं निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही किया जाए। सड़क दुर्घनाओं को नियंत्रित करने के उद्देश्य से स्कूल कॉलेजों में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रमो का आयोजन किया जाए। बिना लाइसेंस वाहनों के चलन पर अधिक से अधिक चालान किया जाए। इसी प्रकार हेलमेट न लगाने वाले व्यक्तियों पर भी चालान किया जाय। जिलाधिकारी ने कहा कि ओवर स्पीड पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए। अभियान चलाकर ओवर लोड वाहनों पर कार्यवाही किया जाय।

बैठक के अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक अमिताभ यादव, सिटी मजिस्ट्रेट राजीव राज, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अधिशासी अभियंता पी डब्लूडी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी और सड़क सुरक्षा समिति से सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Next Story