- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Unnao: तेज रफ्तार बाइक...
उत्तर प्रदेश
Unnao: तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, दो की मौत व एक गंभीर
Tara Tandi
29 Sept 2024 1:36 PM IST

x
Unnao उन्नाव । बेहटा मुजावर थानाक्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर गोरिया गांव के पास शनिवार देर रात तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकरा गई। घटना में तीनो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की जानकारी होने पर यूपीडा रेस्क्यू टीम ने घायलों को बांगरमऊ सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। वहीं तीसरे की हालत गंभीर होने के चलते उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद परिजन रो-रोकर बेहाल है। पुलिस में जांच कर शवों को पोस्टमार्टम को भेजा है।
हरदोई के मल्लावां निवासी अनुज कुमार (18) पुत्र अवधेश अपने मोहल्ला के साथी गोविंद (17) पुत्र मोतीलाल और विकास पुत्र रामचंद्र के साथ बाइक से लखनऊ गए थे। वापस लौटते समय शनिवार देर रात बेहटा मुजावर थानाक्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर गोरिया गांव के निकट तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। घटना में बाइक सवार तीनों साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की जानकारी होने पर यूपीडा रेस्क्यू टीम ने घायलों को इलाज के लिए बांगरमऊ सीएचसी पहुंचाया। जहां डाक्टर ने अनुज व गोविंद को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल विकास को गंभीर हालात में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। सूचना पर पहुंचे परिजन रो-रोकर बेहाल है। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शवों को पोस्टमार्टम को भेजा है। घटना के पीछे का कारण रेसर बाइक बताई जा रही है।
TagsUnnao तेज रफ्तारबाइक डिवाइडर टकराईदो मौत एक गंभीरUnnao: High speed bike collided with dividertwo deadone seriousजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





