उत्तर प्रदेश

Unnao: आदर्श नगर में नरक जैसे हालात, हजारों लोग बेबस

Admindelhi1
24 Sept 2025 9:24 AM IST
Unnao: आदर्श नगर में नरक जैसे हालात, हजारों लोग बेबस
x

उन्नाव: शहर के आदर्श नगर नहरिया, मॉडल विहार कॉलोनी, शेखपुर नहर बाजार और शांति नगर इलाके के हजारों परिवार परेशान हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं, रविवार.. मंगलवार और गुरुवार को इनके घर मेहमान नहीं आते, रिश्तेदार नहीं आते.. क्यों घर आने का रास्ता ही नहीं होता... इन तीनों दिन अराजकता के साथ सब्जी बाजार लगती है.. अगर दुकानदारों से कहें कि दुकान किनारे से लगाओ तो वो गाली देते हैं, ठेले वालों से कुछ कहें तो वो पीटने पर आमादा हो जाते हैं.. बाइक और स्कूटी सवार अपने वाहनों पर ही बैठकर सब्जी खरीदते हैं.. मॉडल विहार कॉलोनी के रास्ते पर स्कूल है नर्सिंग होम है.. मेडिकल स्टोर है लेकिन सब्जी मार्केट की वजह से कोई वहां पहुंच ही नहीं पाता.. जिले में हर किसी को इस बाजार की जानकारी है, नेता अधिकारी सब इसी मार्ग से कानपुर जाते हैं आते हैं.. जाम में फंसते हैं.. 5 हजार से ज्यादा परिवारों का दर्द सुनने वाला कोई नहीं... हर जगह गुहार लगाई गई, अखबारों ने भी छापा लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है.. बाजार वाले दिन आप यहां से पैदल नहीं निकल सकते.. कुछ प्रमुख समस्याएं भी जान लीजिए।

1. बाजार की वजह से शिवांसी स्वीट्स से लेकर उत्तम हॉस्पिटल तक जाम की स्थिति रहती है

2. सप्ताह में अब बाजार पूरी मनमानी से पूरे हफ्ते लग रही है... जबकि सिर्फ 3 दिन बाजार लगती थी पहले

3. मंगलवार, रविवार और गुरुवार को आप यहां पैदल नहीं निकल सकते

4. अब बाजार में चावल के भी दुकानदार आ गए हैं.. जो सड़क के बीचो बीच चावल के कट्टे रख रहे हैं...

5. सड़क पर बाजार वाले दिन चाट चाऊमीन के ठेले लगते हैं

6. मॉडल विहार कॉलोनी मुख्य मार्ग पूरी तरह बंद हो जाता है... उसी मार्ग पर नर्सिंग होम, किराना दुकानें और स्कूल हैं... आप कार बाइक छोड़िए पैदल नहीं चल सकते

7. बाजार में निकलने वाली महिलाओं पर फब्तियां कसी जाती हैं

8. इसी रोड पर लोग बाइक स्कूटी पर बैठकर सब्जी खरीदते हैं... कुछ कहो तो मारपीट होती है

9. लगभग पूरे उन्नाव को ये समस्या बड़ी लगती है... लेकिन सुनवाई कहीं नहीं होती

10. यहां रहने वाले लोगों के रिश्तेदार मित्र इन तीनों दिन यहां आना नहीं चाहते

सबसे अहम बात अगर किसी के घर में कोई मेडिकल इमरजेंसी हो जाए... तो उस इंसान को कोई बचा नहीं सकता... हालात ऐसे हैं... क्योंकि वो अस्पताल पहुंच ही नहीं पाएगा...

यहां के लोग अब कहते हैं कि आंदोलन के सिवा कोई रास्ता नहीं बचा, कितने ही बार जमीन चिन्हित हुई आदेश हुए लेकिन बाजार नहीं हटी... जबकि इस बाजार का कोई दुकानदार नगर पालिका को या जिला प्रशासन को कोई शुल्क नहीं दे रहा.. कुछ स्थानीय लोग अपनी कमाई बनाए रखने के लिए दुकानों से अवैध वसूली करने के लिए इस बाजार को हटने नहीं देना चाहते... लेकिन अभी भी स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि हर किसी की जानकारी में ये समस्या है... तो शायद हल निकल जाए...

क्या बोली नपा अध्यक्षा ?

जब नगर पालिका अध्यक्षा श्वेता मिश्रा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हमारे द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे है। जिलाधिकारी के संज्ञान में भी मामला अवगत कराया गया है। जैसे ही शासन के द्वारा जमीन की व्यवस्था की जाएगी, वैसे ही नगरपालिका बाजार शिफ्ट करने का काम करेगी।

क्या बोले सिटी मजिस्ट्रेट

मामले में जब सिटी मजिस्ट्रेट राजीव राज से बात की गई उन्होंने दिखवाने की बात कही।

Next Story