उत्तर प्रदेश

Unnao: राजीव गांधी के प्रति भावभीनी श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित हुई

Admindelhi1
22 May 2025 3:38 PM IST
Unnao: राजीव गांधी के प्रति भावभीनी श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित हुई
x
"पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी को दी गयी भावपूर्ण श्रद्धांजलि"

उन्नाव: विकासखंड सिकंदरपुर सरोसी की ग्राम पंचायत चौरा में पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर जन चौपाल को संबोधित करते हुए कांग्रेस कमेटी के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं जनपदीय कोऑर्डिनेटर शिव पांडे ने कहा कि पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए हम सब लोग इस गांव में एकत्रित हुए हैं जिसने गांव के आखिरी व्यक्ति को रोजगार से, सूचना क्रांति से, 18 साल के मताधिकार से आच्छादित किया जिसको अंतरराष्ट्रीय मंच पर मिस्टर क्लीन की उपाधि से विभूषित किया गया यह देश का दुर्भाग्य ही नहीं तो और क्या है की असमय उनकी शहादत हुई

जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि झूठ का पाखंड फैलाने वाली यह भारतीय जनता पार्टी की सरकार हर बात में उनके और उनके परिवार को घसीटती है जबकि देखा जाए तो उस परिवार ने देश की आजादी से लेकर आज तक जो कुर्बानी दी है कोई दूसरा परिवार मुकाबलेपर खड़ा नहीं हो सकता स्वतंत्रता आंदोलन में इस परिवारके प्रत्येक व्यक्ति ने जेल यातनाये सही है राजीव गांधी एक युग दृष्टा और अच्छे व्यक्ति भी थे आज उनको पुष्पांजलि अर्पित करते हुए हृदय शोक ग्रस्त है।

पूर्व प्रधान राकेश अग्निहोत्री चंद्र प्रकाश, प्रज्ञा सिंह,सचिन रावत, फ़ैज फारुकी,हनुमत सिंह, शिवम अवस्थी, डॉ सूर्य नारायण यादव, जंग बहादुर सिंह, सुभाष सिंह, कमल तिवारी, जावेद कमाल आदि ने संबोधित किया इसके पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में राजीव गांधी जी के चित्र पर कांग्रेसियों ने पुष्पांजलि अर्पित की।

Next Story