- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Unnao: बीजेपी प्रदेश...
Unnao: बीजेपी प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा ने एक देश-एक चुनाव पर जताया समर्थन

उन्नाव: 1969 तक लोकसभा और विधानसभाओं के चुनाव एक साथ ही होते थे। उस समय की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश को मध्यावधि चुनाव में धकेल दिया। अल्पमत की सरकार में वो शक्तियों का दुर्पयोग नहीं कर पा रही थी। बार बार चुनाव से खर्च बढ़ा जनता पर बोझ पड़ा। यह बात भाजपा प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा ने संगोष्ठी में कही। उन्होंने कहा अचार संहिता से बार बार व्यवस्थाएं ध्वस्त हो जाती है। नेता और राजनीतिक दल हमेशा चुनावी मोड में रहते हैं, इसकी वजह भी है। यहां कभी लोकसभा चुनाव, कभी राज्यों की विधानसभा के चुनाव और कभी स्थानीय निकायों के चुनाव चलते रहते हैं। विकास को गाड़ी पर विराम लगता है। हम विकसित राष्ट्र पहले ही बन जाते। हम राष्ट्र के पैसे का बड़ा हिस्सा चुनाव पर खर्च कर देते हैं।
चुनाव में होने वाले खर्च से देश के गांव गरीब वंचित महिला शिक्षा पर उपयोग कर सकते है। एक साथ चुनाव में अधिक लोगों को अवसर मिलेगा। एक राष्ट एक चुनाव के लिए हम सबको संकल्पित होना है। एक देश एक चुनाव की संगोष्ठी में सिकंदरपुर कर्ण ब्लॉक में आयोजित एनजीओ सामाजिक संगठनों के प्रमुखों और उपस्थित महिलाओं से अपील करते हुए भाजपा प्रदेश मंत्री जिला प्रभारी उन्नाव अर्चना मिश्रा ने कहा आप सब समाज के बीच में काम करते हैं आप घर चलाती हैं आप के माध्यम से यह विषय समाज के बीच जाए एक देश एक चुनाव कितना आवश्यक है। एक राष्ट्र एक चुनाव जन जन की आवाज बने। एक जागरूक नागरिक के नाते हमें यह हमारा कर्तव्य है। हम राष्ट्रपति को पत्र लिखकर और लिखवाकर अवगत कराएं इस देश की जनता एक राष्ट्र एक चुनाव चाहती हैं।
जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने कहा 47 राजनैतिक दलों में 32 राजनैतिक दलों ने इस बिल का समर्थन किया। इस प्रणाली के लागू होने से सरकारी संसाधनों की बर्बादी रुकेगी, सुरक्षा बलों पर दबाव कम होगा और नागरिकों की भागीदारी बढ़ेगी, जिससे लोकतंत्र और अधिक सशक्त होगा।





