उत्तर प्रदेश

Unnao: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर श्रृंखलाबद्ध दुर्घटना, कई वाहन टकराए

Admindelhi1
11 March 2026 11:36 AM IST
Unnao: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर श्रृंखलाबद्ध दुर्घटना, कई वाहन टकराए
x

उन्नाव: जिले में बुधवार सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर घने कोहरे के कारण बड़ा सड़क हादसा हो गया। धुंध के चलते एक के बाद एक कई वाहन आपस में भिड़ गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में करीब 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से चार की हालत नाजुक बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार से आ रहा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस-वे की रेलिंग तोड़ते हुए सड़क पर घुस गया। इसके बाद पीछे से आ रहे वाहन चालक अचानक स्थिति को संभाल नहीं पाए और एक ट्रॉला, बस और पिकअप वाहन भी उससे टकरा गए। देखते ही देखते एक्सप्रेस-वे पर कई वाहनों की भिड़ंत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही यूपीडा की टीम और औरास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस और रेस्क्यू टीम ने घायलों को वाहनों से बाहर निकालकर तत्काल नजदीकी अस्पताल भेजा।

पुलिस के अनुसार यह हादसा औरास थाना क्षेत्र में हुआ है। दुर्घटना के बाद कुछ समय तक एक्सप्रेस-वे पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में नियंत्रित कर दिया गया।

प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह घना कोहरा और कम दृश्यता बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Story