उत्तर प्रदेश

Unnao: बड़ी संख्या में पहुंचे साहित्य प्रेमी, हुई काव्य संध्या

Admindelhi1
25 Dec 2025 11:45 AM IST
Unnao: बड़ी संख्या में पहुंचे साहित्य प्रेमी, हुई काव्य संध्या
x

उन्नाव: निराला प्रेक्षागृह में भारतीय जनता पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित अटल काव्य संध्या में भारी भीड़ उमड़ी। इस कार्यक्रम में वाणी पुत्रों (कवियों) ने अपने काव्यपाठ से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया, वहीं सरकार के प्रतिनिधियों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवनवृत्त पर प्रकाश डाला और उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत, महिला आयोग की सदस्य पूनम द्विवेदी, पैक्स फेड के अध्यक्ष प्रेम सिंह शाक्य, ललित कला अकादमी के उपाध्यक्ष गिरीश मिश्रा, पिछड़ा वर्ग आयोग की रिचा राजपूत, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राकेश तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कोरी और भाजपा प्रदेश मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित सहित कई प्रदेश स्तरीय नेताओं ने शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर और अटल प्रदर्शनी का उद्घाटन करके किया गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र नीरज सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़कर आयोजकों को इस भव्य आयोजन के लिए बधाई दी। काव्य पाठ करने वाले वाणी पुत्रों में कवि अनिल चौबे, इटावा से कमलेश शर्मा, अयोध्या से रुचि दुबे और लखनऊ से कवि गिरीश अवस्थी शामिल थे, जिन्होंने अपनी कविताओं से समां बांध दिया।

कार्यक्रम का संचालन कवि विश्वनाथ तिवारी 'विश्व' ने किया। साहित्य विधा से जुड़ी विभिन्न संस्थाओं से आचमन से आर.पी. वर्मा 'सरस', संस्कार भारती से प्रभात सिन्हा, रामदेव शुक्ला, शब्द शुद्धि गंगा अभियान से विनय दीक्षित, रामबोध शुक्ला, मुकेश यादव, प्रेमचंद सिंह, डॉ. गौरव अवस्थी और अखिलेश अवस्थी को सम्मानित किया गया। आयोजक कवयित्री प्रियंका शुक्ला ने सभी का आभार व्यक्त किया। आयोजन समिति में सदर विधायक के पुत्र प्रखर गुप्ता, युवा भाजपा नेता विनय सिंह, प्रदीप सिंह, पवन सिंह, भाजपा महामंत्री प्रवीण सिंह नूतन, अनुज पाण्डेय, मनीष जायसवाल, बउवा अवस्थी और कमल बाजपेई ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर महिला मोर्चा अध्यक्ष साधना दीक्षित, निशा अग्निहोत्री, प्रीति शर्मा, विमला कुरील, श्रद्धा बाजपेई और सरिता सिंह ने डी.सी.डी.एफ. उपाध्यक्ष प्रियंका शुक्ला के साथ मिलकर व्यवस्थाओं का जिम्मा संभाला। सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रवि सतीजा और चंद्रभूषण सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

Next Story