उत्तर प्रदेश

Unnao: भीषण सड़क हादसे में एक 25 वर्षीय खलासी की मौत

Admindelhi1
1 Jun 2025 12:25 PM IST
Unnao: भीषण सड़क हादसे में एक 25 वर्षीय खलासी की मौत
x

उन्नाव: लालगंज नेशनल हाईवे पर लाल कुआं ओवरब्रिज के पास शनिवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक 25 वर्षीय खलासी की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब पिकअप वाहन और डीसीएम ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।

मृतक की पहचान महेश, निवासी गांव रूपखेड़ा मजरा पकरा बुजुर्ग, थाना बिहार, के रूप में हुई है। घटना में पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि पीछे बैठे महेश को गंभीर चोटें आईं।

आनन-फानन में घायल महेश को 100 शैय्या अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के पिता रमेश चंद्र ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि महेश खलासी के रूप में कार्यरत था और रोज़ाना की तरह सफर कर रहा था। उनकी तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

Next Story