उत्तर प्रदेश

अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, हादसे में दो घायल

Tara Tandi
25 Feb 2024 12:14 PM GMT
अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, हादसे में दो घायल
x
अलीगढ़ : अलीगढ़ में गभाना स्थित हाईवे पैराई पुल पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर से स्कूटी सवार दो लोग घायल हो गये। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
24 फरवरी की रात्रि सासनी गेट के पला होली चौक निवासी किशन कुमार, आशा निवासी नगला गूलर नगला पदम चंडौस अलीगढ़ की ओर से स्कूटी से आ रहे थे। जैसे ही हाईवे पैराई पुल पर पहुंचे कि अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। टोल एंबुलेंस व पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया।
Next Story