उत्तर प्रदेश

अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत

Admin4
18 May 2023 1:50 PM GMT
अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत
x
बदायूं। बदायूं के मूसाझाग थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हादसा बुधवार रात मूसाझाग थाना क्षेत्र में नयी सड़क पर स्थित गांव हथनी भूड़ के पास हुआ। पुलिस ने बताया कि गांव बजरमैरी निवासी नारायण (28) अपने चचेरे भाई अमरपाल (26) के साथ बेटी के नामकरण के लिए बाजार से सामान खरीदने गए थे।
बाजार से देर रात लौटते वक्त अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्‍कर मार दी। उन्होंने बताया कि हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर आलोक मिश्रा ने बताया कि बुधवार देर रात को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई है। कई घंटे की मशक्कत के बाद दोनों की शिनाख्त हो सकी है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।
Next Story