उत्तर प्रदेश

अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी ज़ोरकर टक्कर, युवक की हुई मौत

Admin Delhi 1
20 Dec 2022 12:32 PM GMT
अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी ज़ोरकर टक्कर, युवक की हुई मौत
x

बरेली क्राइम न्यूज़: एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें एक युवक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्राइवेट एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। घायल का उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। देर शाम तक शव की पहचान नहीं हो सकी।

मंगलवार को बिथरी चैनपुर पुल के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पातल भेजा। जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे का उपचार शुरू कर दिया है।

पुलिस ने बताया कि घायल युवक के होश में आने के बाद ही मृतक की शिनाख्त की जाएगी। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है। देर शाम तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी।

Next Story