उत्तर प्रदेश

दो महिलाओं को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत

Shantanu Roy
9 Nov 2022 9:26 AM GMT
दो महिलाओं को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत
x
बड़ी खबर
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर काठा गांव के पास मंगलवार सुबह उस वक्त बड़ा हादसा हो गया जब यमुना स्नान करने जा रही दो महिलाओं को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों काठा गांव की रहने वाली थी। हादसे के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। काठा गांव निवासी अजेंद्र की पत्नी मुकेश देवी (50) और शक्ति सिंह की पत्नी ऊषा (63) मंगलवार सुबह गंगा स्नान के मौके पर यमुना में स्नान करने जा रही थी। जैसे ही वे दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर पहुंचीं तो अज्ञात वाहन ने दोनों को कुचल दिया जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, गांव में शोक की लहर दौड़ी हुई है। कोतवाली प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वाहन की तलाश की जा रही है।
Next Story