उत्तर प्रदेश

दो व्यापारी को अज्ञात ट्रक ने कुचला, मार्निंग वॉक पर निकले

Admin4
9 Sep 2022 12:27 PM GMT
दो व्यापारी को अज्ञात ट्रक ने कुचला, मार्निंग वॉक पर निकले
x

न्यूज़क्रेडिट: अमृतविचार

अमेठी। शुक्रवार की सुबह 5 बजे के लगभग अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आकर दो व्यापारियों की मौत हो गई।दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को बेहोशी हालत में सीएचसी पर भर्ती कराया।हालांकि चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
ग्रामीणों की मानें तो शुक्रवार की सुबह 5 बजे के लगभग क्षेत्र के गांव पूरे मूँगा मजरे कस्थुनी पश्चिम निवासी हौसला प्रसाद यादव 55 पुत्र शिवदर्शन व पूरे कुटिया मजरे कस्थुनी पश्चिम निवासी कृष्ण कुमार अग्रहरि 36 पुत्र श्रीराम अग्रहरि दोनों राष्ट्रीय राजमार्ग लखनऊ-वाराणसी पर मार्निंग वाक कर रहे थे कि अचानक पीछे से एक अज्ञात कंटेनर ट्रक ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुर्घटना के बाद गंभीर अवस्था में दोनों सड़क पर पड़े रहे तब तक कोई भी मदद उन्हें नहीं मिल सकी।सूचना पर पुलिस ने दोनों को गंभीर हालत में सीएचसी पर पहुंचाया।हालांकि चिकित्सकों ने दोनों को देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना की खबर मिलते ही आसपास के सैकड़ों लोग घटनास्थल पर जमा हो गए और मृतक के परिवार वालों को ढांढस बंधाया।
प्रधान डॉ० दिनेश मोर्य ने बताया कि मृतक कृष्ण कुमार के एक तीन वर्ष की बेटी है।वहीं हौसला प्रसाद के तीन बेटे हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद तीनों बेटो का रो-रो कर बुरा हाल है। एस आई इंग्लेश तिवारी ने बताया कि अज्ञात कंटेनर ट्रक की तलाश की जा रहे हैं। अभी तक पीड़ित पक्ष की ओर से थाने पर किसी भी प्रकार की तहरीर नहीं दी गई है।
Admin4

Admin4

    Next Story