उत्तर प्रदेश

अज्ञात लोगों ने एक युवक को मारी गोली, घायल युवा हुआ आगरा रेफर

Admin Delhi 1
17 Jun 2022 6:33 PM IST
अज्ञात लोगों ने एक युवक को मारी गोली, घायल युवा हुआ आगरा रेफर
x

आगरा: थाना दक्षिण क्षेत्रान्तर्गत बीती रात अज्ञात लोगों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। गम्भीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिये आगरा रेफर किया गया है। थाना दक्षिण क्षेत्र के सुहाग नगर निवासी विवेक यादव (21) गुरुवार की देर रात स्कूटी पर सवार होकर कहीं से घर वापस लौट रहे थे। घर से कुछ दूर अज्ञात लोग उन्हें गोली मारकर फरार हो गये। गंभीर रूप से घायल विवेक का आनन-फानन में इलाज के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर की इमरजेंसी लाया गया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर होने पर आगरा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सूचना पर थाना पुलिस अस्पताल पहुंच गयी और मामले की जांच में जुट गयी है।

ट्रामा सेंटर में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक शैलेन्द्र यादव ने बताया कि गोली लगने से घायल एक युवक आया था, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर किया गया है।

Next Story