उत्तर प्रदेश

अज्ञात बदमाशों ने की गांव वालों पर फायरिंग, दो लोग घायल

Deepa Sahu
27 March 2022 12:13 AM IST
अज्ञात बदमाशों ने की गांव वालों पर फायरिंग, दो लोग घायल
x
भांडेर थाना क्षेत्र के ग्राम सलेतरा में शनिवार की दोपहर अज्ञात लोगों ने फायरिंग की।

भांडेर(दतिया)। भांडेर थाना क्षेत्र के ग्राम सलेतरा में शनिवार की दोपहर अज्ञात लोगों ने फायरिंग की। फायरिंग में दो ग्रामीणों को छर्रे लगे हैं। घायल आपस में सगे भाई हैं। खबर लिखे जाने तक इस संबंध में मामला दर्ज नहीं हो सका था। पुलिस ने इसकी छानबीन शुरू कर दी है। घायलों में से एक व्यक्ति को ग्वालियर रैफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार ग्राम सलेतरा में शनिवार को अज्ञात लोगों ने फायरिंग की। फायरिंग की यह घटना दोपहर करीब दो बजे की है। फायरिंग के दौरान कमल सिंह(45) एवं हरी मोहन(43) पुत्रगण करन सिंह यादव छर्रे लगने से घायल हुए हैं। हमलावर कौन थे और हमला क्यों किया गया यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। घायलों को पहले भांडेर अस्पताल लाया गया जहां से उन्हें दतिया रैफर कर दिया गया। दतिया जिला चिकित्सालय में हरीमोहन ने पत्रिका को बताया कि गांव मेेे पहूज नदी से उत्तरप्रदेश के लोगों द्वारा अवैध रूप से रेत उत्खनन किया जा रहा है। अवैध रेत उत्खनन से ग्रामीणों की फसलों को नुकसान पहुंच रहा है।


Next Story