उत्तर प्रदेश

कानपुर उपद्रव को लेकर केंद्रीय मंत्री ने सपा पर साधा निशाना, कही ये बात

jantaserishta.com
4 Jun 2022 8:41 PM IST
कानपुर उपद्रव को लेकर केंद्रीय मंत्री ने सपा पर साधा निशाना, कही ये बात
x
पढ़े पूरी खबर

अयोध्या: यूपी के अयोध्या पहुंचीं केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कानपुर की घटना के लिए सीधे तौर पर समाजवादी पार्टी और एक खास तबके पर निशाना साधा है. उन्होंने इसके पीछे तर्क देते हुए कहा कि 400 सीटों का सपना देखने वालों का सपना जब चकनाचूर होता है, तब वह उपद्रव करता है. अब लोकसभा चुनाव आ रहा है, इसलिए उनकी बौखलाहट साफ दिखाई दे रही है.

केंद्रीय मंत्री ने सवाल करते हुए कहा कि अगर कानपुर हिंसा की यह घटना सुनियोजित नहीं थी तो हथगोले कहां से आ गए, पत्थर कहां से आ गए. उन्होंने कहा कि इस घटना को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया है. उन्होंने कहा कि 5 साल कुछ हुआ नहीं, इसलिए अब विपक्ष बौखलाहट में है कि कैसे प्रदेश का माहौल खराब किया जाए.
केंद्रीय मंत्री ने साफ तौर पर कहा कि मुझे योगी सरकार पर पूर्ण विश्वास है. योगी ऐसे लोगों को जहां उनका घर है, वहीं पहुंचाएंगे. केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि प्रशासन वहां राष्ट्रपति के आगमन के कारण दुकानें बंद करवा रहा था. अगर यह उपद्रव पहले से तय नहीं था तो यह हथगोले कहां से आ गए. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के लोग माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story