- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- केंद्रीय राज्य मंत्री...

x
लखनऊ। दुबग्गा थाना क्षेत्र के बेगरिया गांव में केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के भतीजे नंद किशोर रावत (47) ने फंदा लगाकर जान दे दी। बुधवार सुबह परिजनों ने कमरे में पंखे के सहारे शव लटकता देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नंद किशोर रियल एस्टेट कारोबारी थे। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।
दुब्बगा थाना प्रभारी सुखवीर सिंह भदौरिया ने बताया कि नंद किशोर के परिजनों ने बताया बुधवार की रात घर में पत्नी व बच्चे अलग-अलग कमरे में सो रहे थे। जबकि, नंद किशोर अलग कमरे में सो रहे थे। सुबह परिजनों ने देखा कि नंद किशोर का शव कमरे में पंखे के सहारे लटका था। परिजनों ने आनन-फानन में फंदे से उतारकर नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक नंद किशोर रावत केंद्रीय मंत्री व मोहनलालगंज सांसद कौशल किशोर के भतीजे थे। मृतक नंदकिशोर का अपना खुद का प्रॉपर्टी का कारोबार है। साथ ही आदर्श पैलेस गेस्ट हाउस भी संचालित करते थे। वहीं, फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर कुछ नमूने एकत्र की है। जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। बताया यह भी जा रहा है कि मंत्री कौशल किशोर के पूरे काम-काज को नंद किशोर ही देखता था। नंद किशोर मंत्री का राइट हैंड भी कहा जाता था।
पुलिस के अनुसार नंद किशोर ने दो शादी की थी। एक पत्नी हिन्दू समुदाय से है, जबकि, दूसरी पत्नी मुस्लिम समुदाय से है। दोनों पत्नियों से कुल छह बच्चे हैं। पहली पत्नी पूजा से बेटा विशाल और आदर्श व बेटी अंशिका और सिखा हैं, जबकि, दूसरी पत्नी शकीला से दो बच्चे अफजल व साहिल हैं। हालाकि पूरे मामले में पुलिस छानबीन कर रही है। अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

Admin4
Next Story