उत्तर प्रदेश

वोट के लिए लाइन में लगे केंद्रीय मंत्री मुख़्तार अब्बास नक़वी

jantaserishta.com
14 Feb 2022 9:16 AM IST
वोट के लिए लाइन में लगे केंद्रीय मंत्री मुख़्तार अब्बास नक़वी
x

लखनऊ: राज्य में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान चल रहा है. रामपुर में केंद्रीय मंत्री मुख़्तार अब्बास नक़वी वोट डालने के लिए लाइन में खड़े दिखें. रामपुर में केंद्रीय मंत्री मुख़्तार अब्बास नक़वी ने कहा, 'मैं सभी मतदाताओं से अपील करता हूं कि सभी पूरे जज़्बे के साथ अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें.'

आकाश सक्सेना बोले - आजम खान का गढ़ नहीं रामपुर
रामपुर से बीजेपी उम्मीदवार और आजम खान के खिलाफ चुनाव लड़ रहे आकाश सक्सेना ने दावा किया कि इस बार बीजेपी जीतने जा रही है. वह बोले कि रामपुर आजम खान का गढ़ नहीं है, कोई इलाका किसी का गढ़ नहीं होता बीजेपी ऐतिहासिक तौर पर रामपुर जीतने जा रही.
अखिलेश यादव ने सिर्फ भैंस चोरी, बकरी चोरी चलाई - हैदर अली खान
रामपुर जिले की स्वार टांडा सीट पर आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम के खिलाफ बीजेपी की सहयोगी अपना दल (एस) से चुनाव लड़ रहे नवाब काजिम के बेटे हैदर अली खान ने कहा कि आजम खान की जुबान अब बंद हो रही है, वह जेल में हैं और उनके बेटे भी जेल जाएंगे. उन्होंने आगे कहा कि अखिलेश यादव ने सिर्फ भैंस चोरी, बकरी चोरी चलाई, लोगों के मुद्दे नहीं उठाए.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story