उत्तर प्रदेश

योगी के राज में मौसम की तरह यूपी में ठंडे हो गए माफिया

Shreya
25 Jun 2023 11:48 AM GMT
योगी के राज में मौसम की तरह यूपी में ठंडे हो गए माफिया
x

नॉएडा: सीएम योगी आदित्यनाथ ने नोएडा-ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के 1718 करोड़ की 124 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। उन्होंने नोएडा में कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसी के साथ ही सीएम ने यहां जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी शाम 6.35 पर लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 48 वर्ष पहले लोकतंत्र की हत्या करने का प्रयास किया था। इमरजेंसी लगाकर लोकतंत्र की हत्या की थी। आज जेपी और लोहिया के नाम पर राजनीति करने वाले लोग कांग्रेस के साथ मिलकर लोकतंत्र को बचाने की बात कह रहे हैं, जबकि जेपी और लोहिया ने लोकतंत्र को बचाने के लिए कांग्रेस से लड़ाई थी। हमने बेहतर कानून व्यवस्था के नाम पर प्रदेश को पेट्रोलिंग के लिए वाहन दिए। आज कानून व्यवस्था बेहतर होने से लोग नोएडा में निवेश के लिए विदेश से आना चाहते हैं। जैसे उत्तर प्रदेश में माफिया ठंडे हो गए उसी तरह से मौसम ठंडा हो गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में प्रदेश में जी 20 की बैठक हो रहीं है। आज पाकिस्तान एक-एक रोटी के लिए मोहताज हो रहा है, लेकिन भारत तेजी से बढ़ रहा है। 2027 तक भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। प्रदेश को छह वर्ष में एक नई पहचान देने का काम किया है।

नोएडा स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज उत्तर प्रदेश में माफिया ठंडे हो गए हैं। सीएम योगी ने कहा कि मेरे लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है। देश की सबसे बड़ी आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र के खिलाफ षड्यंत्र हो रहे थे। उन्हें रोकने के लिए जो आवाज मुखर हुई थी, उसमें उत्तर प्रदेश की एक बड़ी भूमिका थी।

कोरोना काल में अद्भुद रहा योगी सरकार का काम : डॉ. महेश शर्मा

सांसद महेश शर्मा ने कहा कि कोरोना काल में योगी सरकार का काम अद्भुत रहा। देश का सौभाग्य है कि प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ है और पीएम नरेंद्र मोदी है। 2014 से पहले लोग निवेश के नाम पर कतराते थे। योगी सरकार ने कानून व्यवस्था के नाम पर प्रदेश को नई पहचान दी है। बारिश के बावजूद नोएडा के लोगों का सभा में उपस्थित होना ये बताता है कि प्रदेश की जनता लोगों को कितना स्नेह करती है।

नोएडा में था भ्रष्टाचार का साया : सुरेंद्र सिंह नागर

राज्यसभा सदस्य ने सुरेंद्र सिंह नागर ने कहा कि योगी आदित्यनाथ का नोएडा की धरती पर स्वागत अभिनंदन है। नोएडा पर भ्रष्टाचार का साया था। इसे हटाने का काम मुख्यमंत्री ने किया है। कानून व्यवस्था में पुलिस कमिश्नर व्यवस्था से कानून का राज देने का काम किया है। इससे सबसे अधिक निवेश आने का काम हुआ है। राजस्थान सहित पूरे देश में लोग योगी आदित्यनाथ का शासन होने की मांग लोग कर रहे। किसान समस्या के समाधान की मांग की है।

विधायक पंकज सिंह ने विपक्ष पर बोला हमला

विधायक पंकज सिंह ने कहा कि नोएडा में अभूतपूर्व विकास का कार्य मुख्य्मंत्री के नेतृत्व में किया जा रहा है। बेमिशाल कार्य प्रणाली से कार्य किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश की प्रगति देख कर लगता है कि देश की आर्थिक संपन्नता का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर जाता है। प्रधानमन्त्री ने सिद्ध किया कि अब सेवा, समर्पण व गरीब कल्याण की राजनीति होगी। पहले उत्तर प्रदेश से लोग पलायन कर लोग जाते हैं। अब लोग यूपी में निवेश करने के साथ यहां रहना चाहते है। अब सड़क पर बुल्डोजर निकलने पर यह पता रहता है की माफिया को मिट्टी में मिलाने के लिए निकला है।

सीएम योगी का दिग्गज मंत्रियों और नेताओं ने किया भव्य स्वागत

स्थानीय जनप्रतिनिधियों, मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेताओं ने योगी आदित्यनाथ का भव्य स्वागत किया। राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर, स्थानीय सांसद डॉ.महेश शर्मा, कैबिनेट मिनिस्टर नंद गोपाल नंदी, नोएडा के विधायक पंकज सिंह, दादरी के विधायक तेजपाल नागर और एमएलसी नरेंद्र भाटी ने योगी आदित्यनाथ को स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत किया।

बच्चों को उतारने पड़े काले कपड़े, प्राधिकरण अफसर ने तोड़ा प्रोटोकॉल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नोएडा जनसभा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे पहुंचे। इनमें से कुछ बच्चे काली टी-शर्ट पहने हुए थे। सुरक्षाकर्मियों ने बच्चों की काली टी-शर्ट उतरवा दी। उसके बाद ही जनसभा में शामिल होने की अनुमति मिलीं। दूसरी ओर पंडाल की पहली ही पंक्ति में प्राधिकरण के अफसर काले कपड़े पहनकर नजर आए। इनमें नोएडा प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी अविनाश काले कपड़े पहनकर बैठे थे। उन्हें देखकर तमाम लोग आपत्ति जाहिर किया।

Next Story