उत्तर प्रदेश

Space on Wheels कार्यक्रम के तहत बच्चों ने अंतरिक्ष गतिविधियों की जानकारी ली

Gulabi Jagat
8 Oct 2024 3:51 PM GMT
Space on Wheels कार्यक्रम के तहत बच्चों ने अंतरिक्ष गतिविधियों की जानकारी ली
x
राजापाकड़/कुशीनगर: मंगलवार को स्पेस ऑन व्हील'इसरो की हाई टेक बस'क्षेत्र के चिल्ड्रेन पब्लिक इंटरमीडिएट कॉलेज अस्तित्व भवन छहूँ के परिसर में पहुँची बस में लगी मोबाइल प्रदर्शनी के माध्यम से तकनीकी सहायक सुजीत कुमार ने बच्चों को इसरो तथा अंतरिक्ष में होने वाली गतिविधियां तथा बारीकियों को बताया। बताया कि इस प्रदर्शनी में इसरो के प्रक्षेपण वाहनों, उपग्रहों और संचार प्रणालियों, मंगलयान व पीएसएलवी मॉडल प्रदर्शित किए गए।
जिससे स्कूल और कॉलेज के छात्रों को इसरो की गतिविधियों और भारत के अंतरिक्ष मिशनों के बारे में बहुमूल्य जानकारी प्राप्त हो सके इसरो की यह पहल भविष्य की प्रतिभाओं में अंतरिक्ष अन्वेषण के प्रति उत्साह को बढ़ाना है।तकनीकी सहायक सुजीत कुमार विद्यालय के डायरेक्टर धर्मेंद्र कुमार श्रीवास्तव, मार्कंडेय दुबे,मंडल अध्यक्ष महेंद्र शर्मा,व्यास रायराजेश्वर सिंह, लक्ष्मण शुक्ला, राजेंद्र यादव, विजय शंकर तिवारी, गिरीश नारायण पाण्डेय, राजेश शाही, हर्षित राय सहित विद्यालय के शिक्षक व छात्र आदि मौजूद थे।
Next Story