उत्तर प्रदेश

चौकी इंचार्ज विनोद कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस ने किया क्षेत्र में पैदल गश्त

Shantanu Roy
24 Sep 2022 2:21 PM GMT
चौकी इंचार्ज विनोद कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस ने किया क्षेत्र में पैदल गश्त
x
बड़ी खबर
बाघनगर। दुधारा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाघनगर चौकी प्रभारी विनोद कुमार यादव ने कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त एवं पारदर्शी नेतृत्व में आज दिनांक 23/09/2022 को दुकानों एवं सार्वजनिक स्थानों का पैदल गस्त करके जायजा लिया तथा क्षेत्रवासियों को सुरक्षा का भरोसा दिया तथा असमाजिक तत्वों को चेतावनी दिया। दशहरा के त्योहार को सकुशल व शांति पूर्वक संपन्न कराए जाने को लेकर शुक्रवार को पुलिस के अधिकारियों ने पैदल गश्त किया। भीड़भाड़ इलाके से होते हुए गलियों, रास्तों का हाल जाना।
पुलिस ने सौहार्द से त्योहार मनाने एव क्षेत्र में अमन शांति एवं सौहार्द कायम रखे। इसका असर भी क्षेत्र में उनकी कार्यशैली से दिख रहा है। क्षेत्रों में पैदल गश्त का अभियान चलाया गया है। चौकी प्रभारी ने क्षेत्रों के भीड़-भाड़ वाले स्थानों, महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों, वाहन स्टैंडों के आस-पास पैदल गश्त किया। इस दौरान सड़क के किनारे के लगी दुकानों के दुकानदारों को सड़क पर अतिक्रमण न करने की सख्त हिदायत दी गई। चौकी प्रभारी विनोद कुमार यादव के चौकी के तमाम कांस्टेबल मौजूद रहे।
Next Story