उत्तर प्रदेश

जलवायु विहार में गिरी निर्माणाधीन बांउड्री वॉल, 4 की मौत

Rani Sahu
20 Sep 2022 7:19 AM GMT
जलवायु विहार में गिरी निर्माणाधीन बांउड्री वॉल, 4 की मौत
x
उत्तर प्रदेश के नोएडा से दर्दनाक घटना की खबर सामने आ रही है। दरअसल, नोएडा सेक्टर 21 के जलवायु विहार में निर्माणाधीन दीवार गिर गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं 6 से ज्यादा लोगों के मलबे के नीचे दबे होने की खबर है।
बता दें कि बांउड्री वॉल गिरने से इलाके में अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यहां स्थानीय लोगों की मदद से मलबे के नीचे फंसे मजदूरों को रेस्क्यू करने का काम किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन राहत-बचाव कार्य में जुटी हुई है।
जानकारी के मुताबिक, सोसायटी की दीवार काफी पुरानी थी और दीवार के पास मजदूर नाली की मरम्मत का काम कर रहे थे। वहीं जब दीवार से ईंट निकाली जा रही थी तब दीवार मजदूरों के ऊपर ही गिर गई और ये भीषण हादसा हुआ। फिलहाल जेसीबी की मदद से मलबा हटाया जा रहा है। वहीं अभी इस मामले में आगे की जांच की जाएगी।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है। इसके साथ ही उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की है।
Next Story