उत्तर प्रदेश

अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई, डाक्टर की मौत

Kajal Dubey
7 Aug 2022 3:52 PM IST
अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई, डाक्टर की मौत
x
पढ़े पूरी खबर
तिर्वा (कन्नौज)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार चला रहे चिकित्सक की मौत हो गई, जबकि उनका भतीजा घायल हो गया।
हरियाणा के करनाल जिले के कस्बा रसीन निवासी डॉक्टर राजेंद्र (32) गोरखपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में वेंटिलेटर लगाने के लिए भतीजे जितेंद्र (29) के साथ पानीपत से कार से जा रहे थे। कार डॉ. राजेंद्र चला रहे थे। एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 202 पर ठठिया थाना क्षेत्र के बलनापुर के पास सुबह लगभग साढ़े छह बजे रफ्तार तेज होने के कारण उनका नियंत्रण कार से खो गया।
कार डिवाइडर से टकराने से राजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। जितेंद्र भी जख्मी हो गया। दोनों को यूपीडा के सुरक्षा अधिकारियों ने एंबुलेंस से तिर्वा मेडिकल कॉलेज भेजा। वहां चिकित्सक ने राजेंद्र को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के परिवार में पत्नी और आठ वर्ष का पुत्र है।
Next Story