- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- बेकाबू ट्रक ने बाइक को...
उत्तर प्रदेश
बेकाबू ट्रक ने बाइक को रौंदा हादसे में पिता-पुत्र की मौत, रिपोर्ट दर्ज
Tara Tandi
14 May 2024 10:33 AM IST

x
अलीगढ : थाना क्षेत्र में 12 मई की शाम बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार एक परिवार को रौंद दिया। जिसमें पिता-पुत्र की मौत हो गई। दो बेटियां और पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक के परिजनों ने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
ज्ञानसिंह निवासी थाना अरनिया जनपद बुलंदशहर ने थाना मडराक में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसका भाई तेजवीर पुत्र हरप्रसाद अपनी बाइक से परिवार के साथ 12 मई शाम गांव नगला मान सिंह से वापस घर लौट रहा था।
सफर के दौरान ही शाम पांच बजे के करीब मडराक थाना क्षेत्र के समृद्धि टाउनशिप के निकट पीछे से आ रहे बेकाबू ट्रक ने उनकी बाइक को रौंद दिया। जिसमे बाइक सवार तेजवीर, उसकी पुत्री पलक और सोनल, पुत्र कान्हा और पत्नी लक्ष्मी घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान तेजवीर और उनके पुत्र कान्हा की मृत्यु हो गई।
ट्रक ने बाइक के साथ आगे चल रहे ई-रिक्शा में भी टक्कर मार थी।। ई-रिक्शा चालक भी घायल हो गया। थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार का कहना है कि शव के पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिए गए। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
Tagsबेकाबू ट्रकबाइक रौंदा हादसेपिता-पुत्र मौतरिपोर्ट दर्जUncontrollable truckbike trampling accidentfather-son deathreport filedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





