उत्तर प्रदेश

चाचा, बाबा और भाभी को गोली मार कर उतारा मौत के घाट

Rounak Dey
20 Jun 2023 1:17 PM GMT
चाचा, बाबा और भाभी को गोली मार कर उतारा मौत के  घाट
x
उत्तर प्रदेश | मैनपुरी में एक युवक ने सरेआम अपने चाचा, बाबा और भाभी को गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नही युवक इतने गुस्से में था कि इस बीच जो भी उसके रास्ते में आया वो सबको गोलियों से छलनी करता गया। बताया जा रहा कि रास्ते के विवाद को लेकर युवक ने ये संगीन अपराध किया है।
यह घटना मैनपुरी जिले के कस्बा करहल क्षेत्र के गांव नगला अतिराम की है। इस गांव में कायम सिंह और सोबरन सिंह रहते थे। एक ही परिवार का होने के कारण दोनों आस-पास ही रहते थे। सोमवार की दोपहर दोनों घरों में रास्ते को लेकर बवाल हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि सोबरन सिंह के बेटे राहुल ने गुस्से में अपने चाचा पर हथियार से हमला कर दिया। उसने आव देखा ना ताव और बंदूक से गोली मारकर अपने चाचा की हत्या कर दी। राहुल की आवाज सुनकर कायम सिंह के पिता 75 वर्षीय रामेश्वर दयाल घर से निकलकर आए, तो राहुल ने उन पर भी गोली चला दी।
इसके बाद जब चचेरे भाई वीकेश की पत्नी ममता बाहर आई तो राहुल ने उसे भी गोली से उड़ा दिया। दोनों की ही मौके पर ही मौत हो गई। रामेश्वर दयाल और ममता खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़े, लेकिन राहुल वहीं जमा हुआ था। कुछ ही पलों में गोली की आवाज सुनकर दूसरी भाभी सरोजनी देवी वहां पहुंची तो उन्हें भी गोली मार दी गई। वे गंभीर रूप से घायल हो गई।
गांव के लोगों ने इस बात की सुचना पुलिस को दी लेकिन तबतक आरोपी राहुल घटना से फरार हो चुका था। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया और आरोपी राहुल को पकड़ लिया है।
Next Story