- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- नहर में मछली पकड़ते...
उत्तर प्रदेश
नहर में मछली पकड़ते समय चाचा-भतीजे डूबे, मौत की खबर से परिजन टूट गए
Saba Naaz
29 Jun 2025 3:31 PM IST

x
Kanpur कानपुर : कानपुर के बिधनू में शनिवार देरशाम पनकी नहर में लोहे के शटर पुल के पास मछली पकड़ने गए चाचा-भतीजे की डूबकर मौत हो गई। देर रात तक घर वापस न आने पर रविवार सुबह खोजबीन के दौरान परिजनों को कपड़े और जाल नहर किनारे पड़े मिले।
अनहोनी की आशंका पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने दो घंटे की मशक्कत के बाद दोनों शवों को नहर से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार, खेरसा गांव निवासी रमेश पासवान उर्फ पाजे (55) अपने भतीजे बबलू (35) के साथ शनिवार देरशाम पनकी नहर में लोहे के शटर पुल के पास मछली पकड़ने गए थे।
मछली पकड़ने के लिए जाल लगाते समय बबलू का पैर फिसलने से वह जाल में फंसकर डूबने लगा। भतीजे को बचाने के लिए चाचा रमेश भी नहर में कूद गए। फिसलन और तेज बहाव के चलते दोनों पानी में डूब गए। शनिवार पूरी रात घर वापस न आने पर रविवार सुबह परिजनों ने नहर किनारे खोजबीन शुरू की।
लोहे के शटर पुल के पास कपड़े,जाल और अन्य सामान पड़ा देख अनहोनी की आशंका पर पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से नहर में तलाश शुरू की। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुल के नजदीक भतीजे बबलू का शव जाल में फंसा हुआ मिला।
Tagsनहरमछलीचाचा-भतीजेडूबेCanalfishuncle and nephewdrownedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





