- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- सपा के टिकट पर...
उत्तर प्रदेश
सपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ने वाले उमेश पांडेय भाजपा में शामिल हो गए
Tara Tandi
24 Aug 2023 3:50 PM IST

x
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 सपा के टिकट पर लड़ने वाले पूर्व विधायक उमेश पांडेय बृहस्पतिवार को भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने यूपी के विधानसभा चुनाव में सपा के टिकट पर मधुबन से चुनाव लड़ा था पर उन्हें 3000 वोटों से हार मिली थी।
बताया जा रहा है कि पांडेय के भाजपा में जाने से पार्टी को घोसी विधानसभा के उपचुनाव में फायदा होगा। उनके साथ ही मधुबन नगर पालिका के अध्यक्ष गणेशमल ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।
इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि सपा ने घोसी से उमेश पांडेय के भाई की हत्या के आरोपी रहे सुधाकर सिंह को टिकट दिया है। इससे सपा ने साफ कर दिया है कि जब-जब वह सत्ता में आएगी वह गुंडागर्दी ही करेगी।
उमेश पांडेय ने कहा मैं सपा में नहीं रह पा रहा था। सपा असामाजिक तत्वों की पार्टी है। मेरे भाई की हत्या सुधाकर सिंह ने करवाई थी।
Next Story





