- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- गिर्जिया देवी के कोसी...
उत्तर प्रदेश
गिर्जिया देवी के कोसी नदी में नहा रहे दो युवकों की डूबने से मौत
Admin4
26 April 2023 12:17 PM GMT

x
मुरादाबाद। उत्तराखंड के नैनीताल स्थित गिर्जिया देवी मन्दिर में दर्शन करने पहुंचे महानगर (मुरादाबाद) दो युवक कोसी नदी में नहाते समय गहरे कुंड में डूब गए। कड़ी मशक्कत के बाद उत्तराखंड पुलिस ने दोनों का शव नदी से निकाला। युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में हरथला रामलीला मैदान के समीप रहने वाले डा.राजकुमार का 19 वर्षीय पुत्र आशीष ठाकुर मंगलवार को अपने दोस्त सूरज यादव निवासी निकट मनोकामना मंदिर सिविल लाइंस व अन्य तीन दोस्तों के साथ रामनगर के गिर्जिया देवी मंदिर पहुंचा था।
सभी दोस्त एक साथ मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद नदी में नहाने लगे। स्नान के दौरान आशीष व सूरज यादव गहरे कुंड में चले गए। दोनों युवकों को डूबता देख उनके साथियों ने शोर मचाया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। दोनों युवकों के डूबने की जानकारी गर्जिया चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियों को दी गई। दोनों युवकों को बेहोशी की हाल में पुलिस ने नदी से बाहर निकाला।
उपचार के लिए दोनों को रामनगर में सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। चौकी के इंचार्ज गगनदीप सिंह ने बताया कि कुंड में डूबने से आशीष ठाकुर व सूरज यादव की मौत हो गई। पोस्टमार्टम बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिया गया।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story