उत्तर प्रदेश

वाहन की टक्कर से दो युवक गंभीर रूप से हुए घायल, मौत

Admin4
19 Aug 2023 11:10 AM GMT
वाहन की टक्कर से दो युवक गंभीर रूप से हुए घायल, मौत
x
देवबंद (नागल)। स्टेट हाईवे पर खजूरवाला के निकट किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से एक्टिवा सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें से अस्पताल ले जाते समय रास्ते में एक की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नंदनपुर निवासी रीनू पुत्र मेनपाल पडोसी अभिषेक के साथ एक्टिवा पर सवार होकर नागल से अपने गांव लौट रहा था, जैसे ही दोनों खजूरवाला के निकट पहुंचे तभी पीछे से तेज गति से आए किसी अज्ञात वाहन ने एक्टिवा में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनो दूर जा गिरे तथा गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी भिजवाया। जहां से चिकित्सकों ने दोनो को गम्भीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन अस्पताल ले जाते समय रीनू की रास्ते में ही मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना से उसके परिजनों में कोहराम मच है।
Next Story