उत्तर प्रदेश

दो युवको ने किशोरी के साथ की रेप की कोशिश, मामला दर्ज

Admin Delhi 1
27 Sept 2022 12:06 PM IST
दो युवको ने किशोरी के साथ की रेप की कोशिश, मामला दर्ज
x

बागपत क्राइम न्यूज़: जनपद की एक गांव में पड़ोस के रहने वाले दो युवकों पर किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि किशोरी अपने घर के लिए उपले लेने गई हुई थी। जभी लड़की को अकेला देख दो युवक उसे उठा ले गए। जहां दोनों ने किशोरी को बंधक बनाया और उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। इस घटना की जानकारी लड़की ने अपने परिजनों को दी। किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म के मामले को लेकर परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है।

किशोरी को बनाया बंधक: किशोरी के परिजनों ने बताया कि उनके घर में काफी दिनों से भतीजी रह रही है। जिसे घर के लिए उपले लेने के लिए बाहर भेजा गया था। तभी रास्ते में दो युवकों ने उसे खाली पड़े घर में खींच लिया। किशोरी के हाथ-पांव बांधकर आरोपियों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। लड़की ने दुष्कर्म का विरोध करते हुए शोर मचा दिया। शोर की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने एक को मौके पर पकड़ लिया जबकि दूसरा आरोपी फरार हो गया।

दोनों आरोपी हुए फरार: ग्रामीणों ने पकड़े गए युवक की जमकर धुनाई कर दी। थोड़ी देर बाद मौका पाकर दूसरा आरोपी भी फरार हो गया। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस से युवकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने मांग की है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Next Story