उत्तर प्रदेश

ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर दो युवकों की मौत, रास्ता छह घंटे जाम

Saba Naaz
3 July 2025 8:17 PM IST
ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर दो युवकों की मौत, रास्ता छह घंटे जाम
x
Aligarh अलीगढ : अकराबाद के थाना क्षेत्र में नानऊ-छर्रा रोड पर गांव सिकंदरपुर के पास 3 जुलाई की सुबह तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर दो दोस्तों की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर रास्ता जाम कर हंगामा किया।
करीब छह घंटे बाद एसडीएम व सीओ के चालक के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। गांव सिकंदरपुर निवासी बबलू (32) और आलोक (20) पुत्र शिशुपाल सिंह आपस में अच्छे दोस्त थे। गांव के लोगों ने बताया कि दोनों दोस्त 3 जुलाई की सुबह समय करीब छह बजे गांव में सड़क किनारे खड़े होकर आपस में बात कर रहे थे।
इसी दौरान गांव का ही एक युवक अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भट्ठे पर ईंट लेने जा रहा था। तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली जैसे ही सड़क किनारे खड़े युवकों के पास पहुंची तभी अचानक ट्रैक्टर के सामने एक कुत्ता आ गया, जिससे ट्रैक्टर चालक का संतुलन बिगड़ गया और कुत्ते को रौंदते हुए दोनों युवकों को कुचल दिया।
Next Story