उत्तर प्रदेश

दो युवक की लाठी-डंडे और राड से पिटाई

Admin4
11 Oct 2022 4:50 PM GMT
दो युवक की लाठी-डंडे और राड से पिटाई
x
प्रयागराज: प्रयागराज में दो युवक मंगलवार भोर में खून से लथपथ हालत में मिले। लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। दोनों को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डाक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे की हालत नाजुक बनी है। उसका इलाज चल रहा है।पुलिस के अनुसार, गंभीर हालत में एडमिट युवक ने बताया कि उन दोनों पर राड से हमला किया गया है। पुलिस ने मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर पुलिस आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाल रही है। पूरा मामला खुल्दाबाद थाना अंतर्गत बेनीगंज का है। खुल्दाबाद पुलिस ने बताया, "प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है ये दोनों युवक चोरी करने के लिए आये थे। उस दौरान 5-6 लोगों ने मिलकर लाठी-डंडों से पिटाई की है। आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। घायल गप्पू ने बताया, "वह दोनों मजूदरी करते हैं, सोमवार की देर रात बेनीगंज में कुछ लोगों ने लाठी-डंडे और लोहे के राड से उन पर हमला कर दिया। मृत युवक का नाम गप्पू है। खुल्दाबाद थाना प्रभारी ने बताया कि घायल युवक के होश में आने के बाद और स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। वहीं एसपी सिटी संतोष कुमार मीणा ने बताया कि संदिग्ध की पहचान हो गई है, जल्द ही उनकी गिरफ्तार कर ली जाएग।
Next Story