उत्तर प्रदेश

मकान का लिंटर गिरने से दो साल की बच्ची की मौत

Rani Sahu
3 Oct 2023 7:39 PM IST
मकान का लिंटर गिरने से दो साल की बच्ची की मौत
x
शाहजहांपुर: शाहजहांपुर के निगोही थाना क्षेत्र के गांव हरपरा में दर्दनाक हादसा हुआ है। गांव हरपरा में मंगलवार सुबह देवेंद्र सिंह यादव के मकान का लिंटर बीम सहित गिर गया। लिंटर की बीम के नीचे दबकर दो साल की बेटी कृतिका की से मौत हो गई। जबकि प्रधान का बेटा और पत्नी घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गांव हरपरा निवासी देवेंद्र सिंह यादव अयोध्या गए हुए थे। उनकी पत्नी प्रतिभा अपने पुत्र अखिल सिंह व दो वर्षीय पुत्री कृतिका के साथ कमरे में सोई थी। अचानक लिंटर के सपोर्ट में पड़ा बीम गिर गया।लिंटर गिरने की आवाज सुनकर परिजन आए और तीनों को बीम के नीचे से निकाल कर सीएचसी लाए। जहां कृतिका को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया ,जबकि घायलों का इलाज चल रहा था। सूचना मिलने पर देवेंद्र सिंह घर पहुंच गए हैं। बेटी का शव देखकर बदहवास हो गए।
Next Story