उत्तर प्रदेश

आग लगने से दो महिलाओं की मौत

Admin4
19 Feb 2023 2:02 PM GMT
आग लगने से दो महिलाओं की मौत
x
आगरा। आगरा में बड़ा हादसा हो गया है। यहाँ दो महिलाओं की जलकर मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि ये हादसा रसोई गैस सिलेंडर में आग लगने के चलते हुआ है। ये हादसा आगरा के थाना सिकंदरा इलाके के सुंदरबन कॉलोनी में हुआ है। बताया जा रहा है कि यहाँ एक सगाई का कार्यक्रम आज है। जिसमें शामिल होने के लिए मेहमान आये थे। घर की दो महिलाएं मेहमानों के लिए देर शाम खाना बना रही थीं। इस दौरान रसोई में आग लग गयी ,जिसमें झुलसकर दोनों महिलाओं की मौत हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Next Story