उत्तर प्रदेश

नाव डूबने से दो महिलाओं की मौत

Kajal Dubey
12 Aug 2022 3:22 PM GMT
नाव डूबने से दो महिलाओं की मौत
x
पढ़े पूरी खबर
असोथर। बांदा जिले के मर्का थाना क्षेत्र में नाव डूबने में जिले की दो महिलाओं की मौत हो गई। एक महिला के पति समेत चार लोगों के लापता होने की खबर है। एसडीआरएफ शुक्रवार सुबह सर्च अभियान चलाएगी। नदी किनारे रात को रोशनी का इंतजाम किया गया है।
मर्का से नाव में बैठकर आने वालों में राजरानी (35) पत्नी राजेंद्र निषाद निवासी कौंहन थाना असोथर और फुलवा (55) पत्नी रामप्रसाद के शव मिले हैं। फुलवा का पति रामप्रसाद लापता है। राजरानी का शव मिलने की सूचना पर स्टीमर से पति राजेंद्र को बांदा ले जाया गया। उनकी तीन बेटियां और एक बेटा है। फुलवा के परिजन भी रवाना हुए हैं। इसके साथ ही राजू निवासी लक्ष्मणडेरा सरकंडी निवासी असोथर, मंगल (40), जयचंद्र(18) निवासी मैकुआपुर खपराडेरा थाना असोथर लापता हैं। बांदा प्रशासन की लापता सूची के अनुसार फतेहपुर निवासी करन और मुन्ना के नाम भी दिए गए हैं। इनकी पुष्टि नहीं हो सकी है। करीब ढाई बजे हादसे की खबर जिले में फैली। इसके बाद लोग रमसोलेपुर और रामनगर कौंहन गांव यमुना नदी तट पर पहुंचे।
थानाध्यक्ष नीरज यादव शाम करीब पांच बजे फोर्स के साथ पहुंचे। करीब रात साढ़े बजे डीएम श्रुति सिंह, एसपी राजेश कुमार सिंह, एएसपी राजेश कुमार भी पहुंचे। बांदा पुलिस ने नाविकों को हिरासत में लेकर पूछताछ चालू की है। प्रत्यक्षदर्शी सुशील की माने तो नाव में करीब 50 लोग रहे हैं। जबकि प्रशासन 30 के करीब होना बता रहा है।
मर्का थाने से प्राप्त सूची में दो लोग जिले के मृत मिले हैं। इसके साथ ही जिले के चार लोगों के लापता होने की सूचना है। पुलिस टीम नदी किनारे तैनात की गई है। पुलिस फोर्स पूरी रात नदी में निगरानी बनाए रखेगा। स्टीमर का भी इंतजाम किया गया है।
Next Story