- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- दिल्ली हाईवे पार कर...

x
मुरादाबाद। पाकबड़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार रात करीब आठ बजे दिल्ली हाईवे पार कर रही दो महिलाएं एक साथ सड़क हादसे का शिकार हो गईं। टीएमयू में उपचार के दौरान दोनों ही महिलाओं ने दम तोड़ दिया। दोनों का शव कब्जे में लेने के बाद पुलिस महिलाओं की पहचान कराने की कोशिश में जुटी है।
पाकबड़ा पुलिस के मुताबिक रात करीब आठ बजे दो महिलाएं बस में सवार होकर अमरोहा की ओर से पाकबड़ा पहुंची। विल्सोनिया स्कूल के सामने दोनों महिलाएं बस से नीचे उतरीं। बस से नीचे उतरने के बाद दोनों महिलाएं एक साथ दिल्ली हाईवे पार करने की कोशिश करने लगी। तभी करीब 50 वर्षीय एक महिला को दिल्ली की तरफ से आ रहे छोटा हाथी ने टक्कर मार दिया। छोटा हाथी के टक्कर से महिला को गंभीर चोटें आईं।
इस बीच साथ में आई दूसरी महिला जिसकी उम्र करीब 40 वर्ष है, वह दुर्घटना से बदहवास हो गई। बदहवासी के हाल में दूसरी महिला को एक कैंटर ने टक्कर मार दिया। राहगीरों के मुताबिक महिला को देख कैंटर चालक ने तेज ब्रेक लिया। तभी दिल्ली की तरफ से आए तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से कैंटर में टक्कर मारा। इससे कैंटर आगे बढ़ा और दूसरी महिला कैंटर की चपेट में आ गई।
राहगीरों की मदद से दोनों घायल महिलाओं को पुलिस ने टीएमयू अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान दोनों की महिलाओं की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मृत महिलाओं की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। 50 वर्षीय महिला के एक हाथ पर ओमप्रकाश भाई गोदा मिला।
जबकि दूसरी महिला के हाथ पर ओम लिखा है। आशंका जताई जा रही है कि दोनों महिलाएं अमरोहा की रहने वाली हैं। सोशल मीडिया की मदद से मृतकों की पहचान कराने की कोशिश जारी है।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story