- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- BIG BREAKING: फर्जी...
उत्तर प्रदेश
BIG BREAKING: फर्जी वोट डालते हुए दो महिलाएं गिरफ्तार
jantaserishta.com
14 Feb 2022 11:58 AM GMT
![BIG BREAKING: फर्जी वोट डालते हुए दो महिलाएं गिरफ्तार BIG BREAKING: फर्जी वोट डालते हुए दो महिलाएं गिरफ्तार](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/02/14/1500158-untitled-49-copy.webp)
x
देखें वीडियो।
UP Election 2022 Phase 2 Updates: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के दूसरे चरण का मतदान शुरू हो चुका है. इसको लेकर जनता में काफी उत्साह है. इसी के साथ वोटिंग की शुरुआत भी हो गई है.
बरेली में मतदान के पिछले रिकॉर्ड टूट चुके हैं. साल 2017 में विस चुनाव में ओवर ऑल 51.80 प्रतिशत मतदान हुआ था. जबकि, आज दोपहर 3 बजे तक 50.87 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ. जिले के मतदान केंद्रों पर भारी भीड़ देखने को मिल रही है.
रामपुर के रजा डिग्री कॉलेज में दो महिलाएं फर्जी वोटिंग करते पकड़ी गईं. रानी और मुस्कान नाम की मां बेटी पकड़ी गईं. पुलिस का कहना है यह दोनों फर्जी मतदान कर रही थीं. जबकि गिरफ्तार की गई दोनों महिलाओं का कहना है कि उनकी पर्चियां बदली गईं. वह वोट डालने आई थी. उन्होंने कोई गलती नहीं की है. हालांकि अधिकारियों का सीधे तौर पर कहना है कि फर्जी मतदान में इन दोनों को हिरासत में लिया गया है. मुकदमा लिख कर इन्हें जेल भेजा जाएगा.
रामपुर में फ़र्ज़ी वोटिंग के शक में 4 हिरासत में लिए गए। दो महिलायें ओर 2 युवक हिरासत में लिए गए।
— Alok Kumar (@dmalok) February 14, 2022
थाना गंज इलाके के मतदान केंद्र रज़ा डिग्री कालेज का मामला।#UPElection2022 #UttarPradeshAssemblyElections2022 pic.twitter.com/oX3NWy257w
Next Story