उत्तर प्रदेश

फिरोजाबाद के मंगल बाजार से चोरी की आरोपी दो महिलाएं को जेल

Admin Delhi 1
26 Jan 2023 2:50 PM GMT
फिरोजाबाद के मंगल बाजार से चोरी की आरोपी दो महिलाएं को जेल
x

फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद के मंगल बाजार से महिलाओं के पर्स और रुपये चोरी करने के मामले में उत्तर थाना पुलिस ने बुधवार को दो महिलाओं को जेल भेज दिया और इनके साथियों की पुलिस तलाश कर रही है।

पुलिस ने बताया कि पकड़ी गई महिलाओं के नाम रुख़सार और परवीन है। जो रसूलपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला दुर्गेश नगर की रहने वाली है। ओवर ब्रिज के नीचे लगने वाले मंगल बाजार में खरीददारी करने आई लेबर कॉलोनी निवासी पायल वर्मा, करबला निवासी पिंकी और बाह निवासी सोनम, बेबी के महिलाओं ने पर्स से रुपये और मोबाइल फोन चोरी किए थे।

महिलाओं द्वारा शोरगुल किए जाने पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हुए। लोगों ने दो महिलाओं को पकड़ लिया जबकि उनके साथ आई दो महिलाएं वहां से भाग गई। पकड़ी गई महिलाओं को पुलिस को सौंप दिया गया।

पुलिस ने महिलाओं से पूछताछ की। इस दौरान महिलाओं के पास से पुलिस ने चोरी किए तीन हजार रुपये बरामद किए। पुलिस ने बताया कि महिलाओं से पूछताछ की गई तो तब ‌महिलाओं ने बताया कि चोरी किए गए मोबाइल उनके साथ की महिलाओं के पास है।

पुलिस ने बताया कि पकड़ी गयी महिलाओं ने अपनी सा‌थी महिलाओं के नाम भी बताए हैं। उनके बारे में जानकारी करने के साथ ही गिरफ्तारी को प्रयास किए जा रहे है। फरार महिलाओं को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Next Story